Spot Boy क्या होता है? जानिए इसका काम, सैलरी और कमाई की पूरी जानकारी

ravi

Spot Boy जैसा कि नाम से ही पता चलता हैं कि स्पॉट पर हाज़िर रहना, स्पॉट बॉय फ़िल्म इंडस्ट्री का एक वर्ड हैं जिसका मतलब होता हैं एक ऐसा बंदा जो हरपल आपके लिए हाज़िर हो। जब भी किसी फ़िल्म, सीरियल या किसी बी प्रोजेक्ट की जब शूटिंग होती हैं तो स्पॉट बॉय की ज़रूरत होती हैं स्पॉट बॉय के बिना किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग संभव नही हैं। तो आइए जानते हैं इस पोस्ट में क्या होता हैं काम, कितना मिलता हैं उनको पैसे सबकुछ पूरे विस्तार से।

स्पॉट बॉय का क्या काम होता हैं

Spot Boy का काम होता हैं शूटिंग के दौरान जो लोग भी काम कर रहे हैं उनको अस्सिट करना उनकी ज़रूरतें पूरी करना जैसे, चाय ,पानी, और भी जो कोई काम हो उसको तुरंत करना इसलिए ही उनको स्पॉट कहा जाता हैं क्योंकि वे इतने एक्टिव होते हैं कि काम देते ही जल्दी से जल्दी पूरा कर देते हैं। मोस्टली कैंटीन से संबंधित सारे काम स्पॉट बॉय करते हैं उनको शूटिंग पे स्पॉट दादा के नाम से बुलाते हैं।

जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि बिना स्पॉट के कोई भी शूटिंग नही हो सकती आप ख़ुद सोचो अगर शूटिंग चल रही हैं जिसमें लगभग 50 से 100 लोग काम कर रहे हैं अगर स्पॉट नही हो तो इतने लोगों की ज़रूरत को कौन पूरा करेगा,इसलिए स्पॉट का होना ज़रूरी हैं।

इन्हे जाने विस्तार सेSpot Boy का कार्ड कैसे बनाये, कितनी होती हैं कमाई और कार्ड में कितना खर्च आता हैं

स्पॉट का पेमेंट कितना होता हैं

Spot Boy के पेमेंट की बात करें तो ये डिपेंड करता हैं कि प्रोजेक्ट कितना बड़ा हैं किस लैंग्वेज़ का हैं अगर कोई बड़ी हिंदी फ़िल्म हैं तो अलग पेमेंट होगा वही अगर कोई रीज़नल फ़िल्म हैं तो बजट कम होगा क्योंकि दोनों प्रोजेक्ट का बजट अलग अलग होता हैं। वैसे बात करें तो एक स्पॉट का रीज़नल फिल्मों के लिए प्रति 8 घंटे के लिए 800 से 1000 रुपया दिया जाता हैं ये आंकड़ा अलग भी हो सकता हैं लोकेशन और प्रोडक्शन के अनुसार ,वही बड़ी हिंदी फ़िल्म लिए 2000 से 3000 तक हो सकता हैं मैं दिए हुए आंकड़े का दावा नहीं करता हूं ये अलग अलग भी हो सकता हैं

फिल्म सेट पर घंटों काम करने के दौरान पानी की बोतल सबसे जरूरी चीज़ों में से एक होती है। एक अच्छी क्वालिटी की बोतल पूरे दिन हाइड्रेटेड रहने में मदद करती है। आपके लिए ये बोतल बहुत काम का साबित हो सकता हैं

स्पॉट बॉय के लिए उपयोगी सामान -सेट पर पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए पानी की बोतल हमेशा साथ रखें।

Perch Water Bottle देखें

वही घंटो काम को लेकर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स न मिलने पर ये पावर बैंक भी बहुत काम की होती हैं लंबी शूटिंग के दौरान फोन चार्ज रखने के लिए पावर बैंक बेहद उपयोगी है।

Affiliate Disclosure: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक affiliate links हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से कोई उत्पाद खरीदते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा कमीशन मिल सकता है। इससे हमारे ब्लॉग को चलाने और उपयोगी जानकारी प्रदान करने में सहायता मिलती है।

हलाकि मैंने जब अपनी फिल्म और एल्बम की शूटिंग की थी तो मैंने भी उनको पाय किया था ये जनरली एसोसिएशन से तय किया जाता हैं की प्रतिदिन कितना पैसा मिलेगा, और मैंने डायरेक्ट स्पॉट बॉय हेड से बात किया था और उनको जो हमारी बात हुई थी उस हिसाब से शूटिंग ख़त्म होते ही प्रतिदिन दे देता था

Spot boy Working on a Bollywood Film Set

कैसे मिलता हैं स्पॉट का काम

स्पॉट बॉय का काम पाने के लिए आपको कार्ड बनाना पड़ेगा, इनका एसोसिएशन हैं जहाँ आप अप्लाई करके कार्ड बनवा सकते हैं क्योंकि बिना कार्ड के आप काम नही कर सकते हैं इसके लिए आपको अंदाज 2500 से 3000 तक ख़र्च करना पड़ सकता हैं कार्ड के और भी फ़ायदे हैं आपको हमेशा काम मिल सकता हैं और साथ ही बहुत तरह का एसोसिएशन से भी फ़ायदा मिल सकता हैं।

अब रही बात की कार्ड होने के बाद काम कैसे मिलेगा तो कई तरीके हैं काम पाने का जिसमे आप डायरेक्ट एसोसिएशन से भी बात कर सकते हो क्योकि बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस डायरेक्ट एसोसिएशन से बात करके हायर करते हैं वही दूसरा तरीक़ा हैं आप अपने कांटेक्ट से भी काम प् सकते हो, उसके लिए आपको अपना एक सर्किल बनाना चाहिए जैसे आजकल व्हाट्सप्प ग्रुप भी होता हैं हर डिपार्टमेंट के लिए , जहाँ काम का अपडेट दिया जाता हैं तीसरा अगर आप किसी प्रोडक्शन हाउस में परमानेंट काम करना चाहते हैं तो वो भी आपको मिल सकता हैं |

क्या इसमें करियर की संभावना हैं

अगर बात करे की स्पॉट बॉय के काम में करियर की कितनी सम्भवना हैं तो मैं कहूंगा ये आपके ऊपर आपके लगन पर देपेंद करता हैं बहुत सरे लोग स्पॉट बॉय से शुरू करके बहुत ऊंचे पदों तक का सफर तय किया हैं जैसे – शालिम शेख जो एक स्पॉट बॉय से अपनी जर्नी की शुरुआत की और बाद में एक सफल सिनेमाटोग्राफर बने, उनको इंडस्टी में एक्शन दादा के नाम से भी बुलाया जाता था , ये नाम उनको प्रकाश मेहरा ने ही दिया था |

इन्हें भी पढ़ें –

क्या होता हैं जूनियर आर्टिस्ट उनका काम क्या होता हैं कितनी मिलती हैं पेमेंट

तो दोस्तों आज की ये Spot Boy और दी गई जानकारी आपको कैसी लगी अपनी राय ज़रूर बताये साथ ही अगर अच्छा लगा हो तो एक लाइक दे और अपने एक प्यारा सा सुझाव या सलाह कमेंट ज़रूर करे |

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और सामान्य उद्योग प्रथाओं पर आधारित है। सैलरी, कार्य और नियम समय, स्थान तथा प्रोडक्शन हाउस के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी अवश्य सत्यापित करें।

Share This Article
Leave a comment